दिउड़ी मंदिर पहुंचे धोनी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर पहुंचे।

धोनी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धोनी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। धोनी के साथ उनके दोस्त चिंटू भी थे।

धोनी की सुरक्षा के लिए बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार खुद उनके साथ मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था।

दिउड़ी मंदिर पहुंचे धोनी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

धोनी के आने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे।

उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की होड़ मची रही। धोनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।

उन्होंने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया और प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सेल्फी लेने के बाद प्रशंसक खुश नजर आए।

Share This Article