Valentine’s Day पर मंगेतर ने नहीं उठाया फोन, तो टूट गई शादी, थाना पहुंचा मामला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें विवाह से पहले ही संबंधों को तोड़ने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल 16 फरवरी को बारात आनी थी वह शादी महज एक फोन के कारण टूट गई। विवाद बढ़ने पर मामला थाने भी पहुंचा।

अंतत: कन्या पक्ष ने शादी तोड़ने का फैसला सुना दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझाया। दरअसल एक मोहल्ले में नालंदा के हरनौत से 16 फरवरी को बारात आनी थी।

सोमवार को वैलेंटाइन डे की बधाई देने के लिए लड़के ने लड़की को मोबाइल पर फोन किया। इधर लड़की का मोबाइल काफी देर तक व्यस्त मिला तो लड़का गुस्से में आ गया।

वह लड़की से मिलने फतुहा आ गया और लड़की को बाजार में बुलाकर उससे सादे कागज पर लिखवा लिया कि शादी के बाद यदि कभी भी तेरा मोबाइल बिजी मिला तो हम तुम्हें छोड़ देंगे।

इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। इसके बाद कन्या पक्ष थाना पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वर पक्ष को भी बुला लिया।

कुछ गणमान्य और पुलिस वालों की मौजूदगी में कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लिखित सुलह होते ही दोनों पक्ष अपने-अपने घर वापस लौट गए। यह घटना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Article