महानायक वीर बुधु भगत को CM हेमंत सोरेन ने किया नमन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सन 1832 के ऐतिहासिक “लरका विद्रोह” के महानायक वीर बुधु भगत की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों, जमींदारों और साहूकारों के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जिस क्रांतिकारी आंदोलन का बिगुल फूंका था, वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

उन्होंने अपनी अदभुत नेतृत्व क्षमता और साहस की बदौलत अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी टक्कर दी थी। उन्होंने देश की खातिर खुद को न्योछावर कर दिया ।

आज हम सभी वीर बुधु भगत की शहादत से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले । वीर बुधु भगत को शत-शत नमन।

Share This Article