राज्यपाल ने बेहतर चित्रकारी के लिए किया सम्मानित, की सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने गुरुवार को राजभवन की चहारदीवारी, वृक्षों तथा अन्य विभिन्न सामग्रियों पर बेहतर चित्रकारी करने के लिए जयश्री देवी, प्रियंका कुमारी, रितु बागे, उषा बागे, पूर्णिमा बागे, सलोनी बागे, प्रियंका कुमारी, सुनीता बागे, मोती कुमार नायक, आशीष हजाम को राज भवन के दरबार हॉल में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इन चित्रकारों ने अपने अंदर निहित अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट चित्रकारी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है।

इनके द्वारा राज भवन में की गई सोहराय चित्रकारी अत्यन्त ही सराहनीय है। राज्यपाल ने इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article