देवघर में साइबर अपराध से जुड़े 11 गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव से आरोपितों को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि ये लोग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुजफ्फर शेख, अब्बास शेख, सगीर अंसारी, नरसुद्दीन अंसारी, अमन अंसारी, जुबेर अंसारी, सराफत अंसारी, शमशेर अंसारी, सभी पिण्डारी सारठ व समीर अंसारी बरन्तरा, उमाकांत मंडल व सोनू कुमार मंडल दोनों सुखजोरा सारठ शामिल हैं।

आरोपियों के पास से पुलिस ने 25 मोबाइल व 35 सिम बरामद किया है। अभियुक्त अब्बास शेख का आपराधिक इतिहास है।

वह सरायकेला थाना कांड संख्या 109/2019 का नामजद आरोपित है और जमानत पर है। फिलहाल सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article