मंत्री आलमगीर आलम ने कहा- मनरेगा मजदूरों को अगली किस्त का होगा जल्द भुगतान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को अगली किस्त जल्द भुगतान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों को जल्द मजदूरी भुगतान के लिए केंद्र सरकार से राशि मिलेगी।

आलम ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से उनकी बात हुई है। दो-तीन दिनों में मनरेगा की अगली किस्त की राशि दे दी जायेगी।

राशि मिलते ही मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा है जब राशि जारी होने में दिक्कत होती है। अधिकारी लगातार संपर्क में हैं जल्द ही राशि जारी होगी।

मंत्री ने सोशल ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ियों पर कहा कि मामले में कई बीडीओ,इंजीनियर सहित अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

कई पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। राशि वसूलने के लिए कड़ाई से काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को इस संबंध में कई दिशा-निर्देश भी दिये है।

Share This Article