रांची में गोली मारकर युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पुदांग ओपी के दीपाटोली निवासी मो सरफराज के पुत्र मो जैद अंसारी (20) को गुरुवार की रात गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।

इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उसे लेकर रिम्स पहुंचे। उसे पुंदाग के इलाही नगर के जाकिर कॉलोनी के मैदान में गोली मारी गयी थी।

गले के बांयी ओर सटा कर गोली मारी गयी थी। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

शुक्रवार को दिन में पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों ने पुंदाग के इलाही नगर चौक स्थित सड़क को आधा घंटा के लिए जाम कर दिया।

लोग 24 घंटे अंदर आरोपितों को गिरफ्तार करने , दोषी को कड़ी से कड़ी सजा और आरोपितो को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे।

बाद में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी, पुंदाग ओपी प्रभारी के आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने रोड जाम समाप्त किया।

इस दौरान कटहल मोड़ और अरगोड़ा चौक की ओर आने-जाने वाले वाहनों का कतार लग गया।

इस संबंध में मृतक के भाई मो आमिर ने छोटे खान सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। परिजन एक दारोगा पुत्र बबलू खान का भी नाम बताया है।

उसने भी उसे धमकी दी थी। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या की गयी है।

क्या है मामला

मो जैद के मौसेरा भाई मो सैफ ने बताया कि गुरुवार की रात कुछ युवक उसे घर से बुला कर ले गये थे। उसके बाद उसे गोली मार दी गयी। गोली मारने वालों में छोटे खान और अन्य शामिल है।

परिजनों के अनुसार छोटे खान का लंबा अपराधिक इतिहास है, उस पर डोरंडा , पिठोरिया, , जगन्नाथपुर ,अरगोड़ा , ओरमांझी आदि थानों में इसके प्राथमिकी दर्ज है।

वह वर्तमान में जमीन का कारोबार करता है। मो जैद मैट्रिक पास करने के बाद घर में बैठा हुआ था, उसका ड्राइविंग लाइसेंस घर वालों ने बना दिया था। गुरुवार को उसका ड्राइविंग लाइसेंस बन कर आया था।

घर वाले उसे प्राइवेट चालक का काम दिलाने वाले थे। लेकिन उसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गयी। मो जैद के पिता मो सरफराज डोरंडा स्थित एक स्कूल में बस के चालक है।

लॉक डाउन के कारण अभी उनका काम बंद है। जैद छह भाई और चार बहन दस भाई बहनों में चौथे पांचवें नंबर पर था।

उसके भाइयों में मो राजा, मो आमिर , मो इरसाद, मो साहिल, मो जिसान हैं। मो आमिर टेलर का काम करता है,इससे घर चलता है।

Share This Article