रांची रिम्स में चल रहा था जिसका ईलाज, पुलिस को मिली उसकी लाश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के नजदीक से पुलिस ने एक एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया है।

स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद घटना की जानकारी बरियातू थाने को दी। सूचना मिलने के बाद बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मो शकील (42) के रुप में की गयी है।

वह जमशेदपुर का रहने वाला था। रिम्स में उसका इलाज चल रहा था। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। उसका शव बरामद किया गया है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article