सांसद संजय सेठ ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को कांके विधानसभा के अंतर्गत कोंगो मेला टांड़ में बिरसा मुंडा मंच के शेड का निर्माण एवं अरसंडे में जयप्रकाश कॉलोनी में मिशन गेट से संजय शर्मा के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि रांची की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य किए जा रहे हैं।

मेरा प्रयास है कि हर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसी के निमित्त लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विकास रवि कुमार, राम लखन महतो, मुखिया सुनीता कश्यप, सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article