विधायक ममता देवी ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शुक्रवार को तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने रामगढ़ प्रखंड के बरलोंग (लोदड़ो बेड़ा) में पारकुलेशन टैंक, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 में पीसीसी पथ तथा कैथा तलाब में शेड निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्राथमिकता है, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र।

इस मौके पर जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सुदर्शन महतो, वार्ड पार्षद जयंती देवी, रामगढ़ प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष सुनील करमाली,हीरालाल महतो, झलकु बेदिया, रुपेंद्र महतो, मनीनाथ महतो, सतीश महतो, प्रदीप महतो, मोहित कुमार महतो, गौरी शंकर महतो, पवन केवट, सविता देवी,मिटकु रविदास, राजदीप महतो,महेंद्र महतो, अंचल पासवान, राजेंद्र मुंडा, राजेंद्र महतो, रजनी देवी, कौशल्या देवी, उमा देवी, दुलारी देवी, प्रमिला देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Share This Article