हजारीबाग पुलिस ने अफीम के फसल को किया नष्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना के गुरी अमझर गांव के पहाड़ी तट पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लगाए गए अफीम की फसल को पुलिस ने शनिवार को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पहाड़ी पर करीब छह कट्ठे में लगे अवैध अफीम की पौधों को आभियान चलाकर नष्ट किया गया है।

इस दौरान पुलिस निरीक्षक प्रभात कुमार, पेलावल अंचल, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, कटकमसांडी एसआई गौतम कुमार व जैप के सशस्त्र बल के सहयोग से अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि अफीम की खेती करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा|

Share This Article