Latest Newsझारखंडझारखंड : खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत, मामले को रफा...

झारखंड : खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत, मामले को रफा दफा करने की हुई कोशिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा गिरिडीह: गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चरकापत्थर के गौरियाचूं जंगल में गुरुवार की शाम माइका खदान के धंसने से चार मजदूरों की मौत की खबर है।

घटना की पुष्टि गांवा रेंजर अनिल कुमार ने की है। उन्होंने गावां वन प्रक्षेत्र के कर्मियों को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है। चरकापत्थर गांव का गौरियाचूं जंगल कोडरमा और गिरिडीह का सीमावर्ती इलाका है।

गावां थाना क्षेत्र के करीब होने के कारण वहां के रेंजर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी लेने के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार गौरियाचूं जंगल में माइका का जो अवैध खदान धंसा वह नवलशाही थाना क्षेत्र के किसी शंकर साव के होने की बात सामने आ रही है।

घटना के वक्त खदान में करीब 15 मजदूर माइका व ढिबरा निकालने के काम में लगे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गौरियाचूं का यह अवैध माइका खदान भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें चार मजदूरों की दबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खदान में दबने से जिन मजदूरों की मौत हुई है उनमें तीन मजदूर कोडरमा के ढाब के भुजवा गांव के बताए जा रहे हैं। जबकि अन्य मजदूर गौरियाचूं गांव के रहने वाले हैं।

माइका का अवैध खदान के दबने के बाद मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया।

इस अवैध खदान के संचालक के इशारे पर मजदूरों के शव को घटनास्थल से आनन-फानन में हटाया गया।

इस दौरान जानकारी मिलने के बाद जब गांवा वन विभाग के कर्मी पहुंचे, तो उन्हें भी सिर्फ खदान का धंसा हुआ हिस्सा ही दिखा। हालांकि कर्मियों को वहां मौजूद कुछ मजदूरों ने बताया कि चार मजदूर दबे थे।

इनमें तीन के सिर से खून बहने की बात कही जा रही है। देर शाम तक घटनास्थल पर खदान संचालक के लोग मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गौरियाचूं जंगल का यह माइका खदान गांवा थाना से करीब 15 किमी दूर है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...