पाकुड़ में अवैध कोयला लदा वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: अमड़ापाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा गांव में गुरूवार को अवैध कोयला लोड पिकअप वैन को जब्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन को गश्ती के दौरान एसआई सत्यदेव प्रसाद ने पकड़ा। पुलिस ने जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के चालक मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ महेशपुर नवनीत एंथोनी हेम्बरम ने बताया कि तिरपाल ढँके वैन को रोका गया। इस पर तकरीबन चार टन कोयला लोड है, जो पोचईबेड़ा के धीरीटोला से लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाने के फिराक में था, जिसे पश्चिम बंगाल ईंट भट्ठों में खपाया जाता है।

इस मामले में पुनिअ सत्यदेव प्रसाद के लिखित आवेदन पर वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध कोल माइंस एक्ट के तहत गुरुवार को कांड संख्या 17 / 22 दर्ज कर कार्रवाई की गयी।

Share This Article