राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले संजय सिंह और रंजन यादव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं। लालू से शनिवार को जेल मैनुअल के तहत तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं।

इसी कड़ी में झारखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने लालू से मुलाकात कर उनकी सेहत का हालचाल जाना।

मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर झारखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि सुप्रीमो के सेहत का हालचाल जानने आया हूं।

उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। दांत दर्द की समस्या से वो जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संदेश लेकर सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाएंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

वहीं, दूसरी ओर मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है।

अभियान के तहत 25 लाख लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।

हमारे संगठन का बूथ स्तरीय चुनाव भी होगा और यह प्रदेश स्तर तक किया जाएगा। पंचायत चुनाव में भी हम लोग अधिक से अधिक सीटें जीतेंगे ऐसी हमारी उम्मीदें हैं।

रंजन ने कहा कि सुप्रीमो का उम्र ज्यादा है। उनके गिरते स्वास्थ्य को लेकर हम सभी कार्यकर्ता चिंतित हैं।

उल्लेखनीय है कि लालू के सुरक्षा के दौरान पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जेल प्रशासन के बिना परमिशन से लालू से कोई भी नहीं मिल सकता है।

Share This Article