देवघर में हुए सड़क हादसे में एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बावन बीघा मोड़ पर शुक्रवार देर रात खड़े ट्रैक्टर में तेज गति बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक कुंदन कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। दूसरा देवघर के निजी अस्पताल में भर्ती है।

उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article