Homeविदेशअमेरिका को 2022 के लिए 65,000 H-1B visa सीमा के लिए पर्याप्त...

अमेरिका को 2022 के लिए 65,000 H-1B visa सीमा के लिए पर्याप्त आवेदन मिले: USCIS

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

वाशिंगटन: अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने बताया कि वित्त वर्ष 2022 के लिए कांग्रेस द्वारा तय 65,000 एच-1बी वीजा सीमा तक पहुंचने के लिए अमेरिका को पर्याप्त आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

एच-1बी वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले विशेष कार्यों के लिए विदेशी कर्मियों को तैनात करने की अनुमति देता है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मियों की नियुक्ति के लिए इसी वीजा पर निर्भर रहती हैं। भारत समेत विदेशी पेशेवरों में इस कार्य वीजा की सर्वाधिक मांग रहती है।

अमेरिकी संसद के आदेशानुसार, अमेरिका हर साल अधिकतम 65,000 एच-1बी वीजा और अमेरिकी उन्नत डिग्री छूट श्रेणियों के तहत अतिरिक्त 20,000 एच-1बी वीजा जारी कर सकता है।

वीजा संबंधी सभी आवेदनों की हर साल छंटनी करने वाली अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) ने सोमवार को घोषणा की कि उसे वित्त वर्ष 2022 के लिए संसद द्वारा तय 65,000 की एच-1बी नियमित सीमा और अमेरिकी उन्नत डिग्री छूट के तहत 20,000 एच-1बी वीजा की सीमा तक पहुंचने के लिए पर्याप्त आवेदन मिल गए हैं।

उसने बताया कि पंजीकरण कराने वाले जिन आवेदकों का चयन नहीं किया गया है, उन्हें उनके ऑनलाइन खातों के जरिए इसकी सूचना दी जा चुकी है।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...