भोजपुर में बालू घाट पर हुई गोलीबारी में नामजद अभियुक्त रामगढ़ से गिरफ्तार

News Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: बिहार राज्य के भोजपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से बालू घाट कमालचक को दहलाने वाला विदेशी राय रामगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया है।

भोजपुर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स की टीम मंगलवार को रामगढ़ पहुंची और थाना प्रभारी रोहित कुमार के सहयोग से रांची रोड, मरार, इंदिरा नगर से अमरेश राय उर्फ विदेशी राय को गिरफ्तार किया। हालांकि उनके पास से कोई हथियार पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि अमरेश राय भोजपुर जिले के कोईलवर में जनवरी महीने में हुई गोलीकांड का नामजद अभियुक्त था।

वह पिछले डेढ़ महीने से फरार चल रहा था। रांची रोड, इंदिरा नगर में छुपकर वह पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस उस तक पहुंच ही गई।

बालू घाट के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर की गई थी हत्या

भोजपुर जिले के कोईलवर में कमाल चक बालू घाट पर आपसी विवाद में दो लोगों की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में संजीत कुमार और दुर्गेश नामक व्यक्ति की मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई थी।

इस मामले में संजीत कुमार की पुत्री लवली शर्मा ने कांड संख्या 55/22 दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 21 जनवरी को उनके पिता अपने कुछ दोस्तों के साथ बालू घाट में भूमि पूजन करने गए हुए थे।

वहीं पर लगभग 50 की संख्या में लोग हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे थे। सभी लोगों ने उनके पिता संजीत और उनके मित्र दुर्गेश के अलावा उनके सभी साथियों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना में संजीत कुमार और दुर्गेश की मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई थी। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वहां फंसे बाकी लोगों की जान बच सकी।

25 नामजद और 35 अज्ञात पर हुई थी प्राथमिकी

लवली शर्मा ने 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 35 अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात भी कही गई थी।

इस कांड में संजय पांडे, शशिकांत पांडे, नीरज पांडे, अंकित पांडे, टुनटुन साव, गुप्ता बिंद, योगेंद्र बिंद, राज कुमार बिंद, रामाशंकर सिंह, राजू राय, नीतीश ठाकुर, त्रिलोकी सिंह, विदेशी राय, अनिल राय, कालू राय, अभिमन्यु सिंह, अजय सिंह, रागिनी राय, अजय सिंह, कृष्णा सिंह, गुप्ता राय, राजकुमार राय, अरुण राय, विनय सिंह, अलीम खान, विकास राय को अभियुक्त बनाया गया था।

Share This Article