Homeझारखंडझारखंड बंद 6 मार्च : केंद्रीय सरना समिति ने किया विरोध, कहा-...

झारखंड बंद 6 मार्च : केंद्रीय सरना समिति ने किया विरोध, कहा- अपनी हद में रहें…

Published on

spot_img

रांची: अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की ओर से छह मार्च को झारखंड बंद की घोषणा के बाद केंद्रीय सरना समिति ने विरोध जताया है।

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और महासचिव कृष्ण कांत टोप्पो ने बुधवार को संयुक्त रुप से बयान जारी करते हुए कहा कि गैर झारखंडियों को अपनी हद में रहना चाहिए।

झारखंडियों के हक, अधिकार पर दावेदारी करना वे बंद करें। झारखंड राज्य जिस उद्देश्य से अलग किया गया था, उस परिस्थिति में गैर झारखंडियों को अपने गृह जिले, गांव में वापस लौट जाना चाहिए था।

जल, जंगल, जमीन का भी दोहन कर रहे हैं

यहीं बसे रहने का उन्हें नैतिक अधिकार नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बिहार में रहने वाले आदिवासियों की जनसंख्या कम नहीं है लेकिन बिहार सरकार ने वहां आदिवासियों को दोयम दर्जे का अधिकार दिया हुआ है।

झारखंड में रह रहे गैर-झारखंडी येन केन प्रकारेण अपने जीवन यापन के लिए झारखंडियों का शोषण करने से भी बाज नहीं आते। जल, जंगल, जमीन का भी दोहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड का दुर्भाग्य है कि पर्याप्त बहुमत के अभाव में क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय राजनीतिक दल के साथ गठबंधन सरकार में रहकर झारखंडियों के लिए कोई ठोस नीति सिद्धांत भी बना नहीं पाते।

लागू करना तो दूर की बात है। झारखंड की जनता राज्य बनने के 21 वर्षों बाद भी अपने सम्मान और अधिकार के लिए संघर्षरत है, जो एक बड़ी विडंबना है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...