Ukraine से हजारीबाग की तान्या की हुई सकुशल ‘वतन’ वापसी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: शहर के न्यू एरिया निवासी तान्या हर्षिका रोमानिया के बुखारेस्ट से शुक्रवार रात सुरक्षित घर लौट आई है। इसके लिए उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया है।

तान्या ने बातचीत में कहा कि 24 फरवरी की सुबह एक जोरदार धमाके की वजह से उसकी नींद खुली।

तान्या समेत वहां मौजूद सभी समझ चुके थे कि यह आम धमाका नहीं, बल्कि रूस का यूक्रेन पर जोरदार हमला है।

तान्या ने बताया कि रूस के हमले शुरू होते ही वे और अन्य छात्र काफी भयभीत हो गए थे। कई दिनों तक धमाकों की वजह से वह बंकर में रहने को मजबूर थे।

तान्या न्यू एरिया तीसरी गली की रहने वाली है। उसके पिता रविंद्र कुमार बख्शी अब इस दुनिया में नहीं रहे। मां रश्मि बख्शी हैं।

चाचा सिद्धिनाथ बख्शी अधिवक्ता हैं। तान्या यूक्रेन की युवानु फ्रेंकविस में पिछले चार साल से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

समाजसेवी डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि तान्या झारखंड की एकमात्र छात्रा है, जो वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

तान्या ने यह भी कहा कि जब मैं भयावह थी तो सोशल एक्टिविस्ट डॉक्टर देवेंद्र सिंह देव ने हमें कहा कि आप अपने पास देश का तिरंगा रखें।

Share This Article