अमृतसर में BSF जवान ने चार साथियों की हत्या कर की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के खासा मुख्यालय में जवान ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर अपने चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया।

आरोप है कि जवान से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी। इस वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।

इस मसले पर शनिवार शाम उसकी बीएसएफ के एक अधिकारी से बहस भी हुई थी। रविवार सुबह सुतप्पा ने ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से गोली चलानी शुरू कर दी। आरोपित की पहचान महाराष्ट्र के सुतप्पा के रूप में हुई है।

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान नौ जवानों को गोली लगी। घायल दो जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया।जवान ने बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात रविवार सुबह की है।

इनमें छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दो अन्य जवानों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

Share This Article