मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर हुए 5 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: जानी -मानी अभिनेत्री मोनालिसा टेलीविजन जगत के साथ -साथ भोजपुरी सिनेमा जगत का भी एक बड़ा नाम है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं।

इस ख़ुशी में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह झूमती नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा-‘अपनी खुशी का इजहार करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

थैंकफुल…ग्रेटफुल…ब्लैस्ड… ये पांच मिलियन पूरे होने की खुशी है दोस्तों। ये मेरी ब्यूटीफुल इंस्टाफैमेली के सपोर्ट से हो पाया है। हमेशा आपसे प्यार करूंगी और इसके लिए शुक्रिया।’

Share This Article