भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर केजरीवाल ने दी बधाई

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मान के नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी, खूब तरक्की होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

उल्लेखनीय है कि आज भगवंत मान ने पंजाब के सीएम के पद की शपथ ली है। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह शपथ ग्रहण समारोह सरदार भगत सिंह के गांव खटकर कलां में आयोजित किया गया था। इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल सहित दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई आप नेता मौजूद रहे।

Share This Article