बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेगूसराय: बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव कुसमहौत में गुरुवार रात बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता अजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी (सदर) अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि परिवार ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा निवासी मनोज साह पर हत्या का आरोप लगाया है।

मनोज के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। मृतक के परिवार के मुताबिक मनोज साह किसी केस में फरार है।

गुरुवार शाम वह अजय साह के घर पहुंचा था। परिवार ने उसके रुकने पर एतराज जताया। इसके बाद मनोज साह बहाना बनाकर अजय को लेकर डेरा चला गया और वहां उसे गोली मार दी।

Share This Article