लालू यादव को एम्स भेजने की तैयारी को लेकर मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत एक बार फिर से ज्यादा खराब हो गई है ।

जानकारी के अनुसार उनका क्रिएटनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर विद्यापति ने मंगलवार को बताया कि लालू की खराब सेहत को देखते हुए मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक लालू के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी देंगे। मेडिकल बोर्ड की बैठक शुरू हो चुकी है। सभी की सहमति मिलने के बाद उन्हें एम्स रेफर करने की तैयारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लालू को कई गंभीर बीमारियां हैं । इनमें डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख- दांत में दिक्कत शामिल है । उनकी किडनी फोर्थ स्टेज स्टेज में है, वह लास्ट स्टेज होता है।

उल्लेखनीय है कि लालू को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में मामले में पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद से लालू वह रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं।

Share This Article