कोडरमा में ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अनीता देवी ने पारिवारिक विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। अनीता देवी बिहार के गया जिले के ग्राम पार परैया की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि शुक्रवार को घर वालों से विवाद के बाद महिला दो बच्चों साथ जन शताब्दी एक्सप्रेस से गया से रांची बहनोई के पास जा रही थी।

इस दौरान वह कोडरमा स्टेशन पर उतर गई। स्टेशन पर थोड़ी देर बैठने के बाद वह अपने बच्चों आयुष राज (11) और शिवम राज (9) को प्लेटफार्म पर छोड़कर हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों ने बताया कि उनके पिता रंजन शर्मा का मां से हमेशा विवाद होते रहता था। वह अक्सर मारपीट किया करते थे। घटना के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article