बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या 32 करने की तैयारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रादेशिक राजधानी के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर जल्द ही उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। स्थानीय हवाई अड्डा प्रशासन उड़ानों की संख्या 28 से बढ़ाकर अब 32 करने जा रहा है।

गुरुवार को इस संबंध में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि सर्दी में उड़ानों की संख्या 28 ही सूचीबद्ध की गयी थी, लेकिन 24-25 उड़ानों का ही संचालन हुआ। इनके माध्यम से चार से साढ़े चार हजार यात्रियों ने यात्रा की।

उन्होंने बताया कि उड़ानों का संचालन शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन मौसम के अनुसार किया जाता है।

विनोद शर्मा ने बताया कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा प्रकाशित ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में गत दिनों रांची हवाई अड्डे को दूसरा स्थान मिला है। इस सर्वेक्षण में देश के 68 हवाई अड्डों को शामिल किया गया था। उनमें रांची ने दूसरे स्थान पर रहा है।

Share This Article