रांची में हिन्दू जागरण मंच धूमधाम से मनाएगा नववर्ष

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू जागरण मंच की ओर से पूरे झारखंड में भारतीय नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रांची महानगर कमिटी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या को रांची के परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर दीप सज्जा कर रंग-गुलाल के साथ ही वहां मौजूद कार्यकर्ता एवं आम जनों के बीच मिठाइयां बांटकर नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि इस नववर्ष को सभी अपने-अपने घरों मोहल्लों में पर्व के रूप में मनाते हुए सभी अपने-अपने घर पर भगवा ध्वज लगाएं।

घरों को दीप प्रज्वलित कर सजाएं, मीठे पकवान और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई संदेश दें।

Share This Article