रांची रेलवे स्टेशन का नाम वीर बिरसा मुंडा के नाम पर करने की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने गुरुवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता से मुलाकात की।

साथ ही उन्हें मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में रांची रेलवे स्टेशन का नाम वीर बिरसा मुंडा के नाम पर करने की मांग की जिस पर सहमति हो गई।

प्रभाकर नाग ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के डिपार्चर और अराइवल के समय हिंदी और अंग्रेजी के साथ मुंडारी एवं कुडूख भाषा में भी उद्घोषणा हो।

इसकी सहमति भी मिल गई है। सबसे महत्वपूर्ण रांची, लोहरदगा स्टेशन के प्रवेश द्वार में झारखंड के अद्वितीय सांस्कृतिक पुरोधा पदमश्री डॉ रामदयाल मुंडा के साथ गाड़ी लोहरदगा मेल में शामिल सभी कलाकारों की स्मृति में म्यूजियम बनाने की अनुमति भी मिल गई है।

साथ ही डॉ रामदयाल मुंडा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा झारखंड आदिवासी विकास समिति द्वारा तैयार कर रांची, लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी जिसकी देखभाल रखरखाव लाइटनिंग रेलवे करेगी।

Share This Article