दुमका में मारपीट और छेड़छाड़ मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मारपीट व छेड़खानी मामले में नगर थाना पुलिस दोनों पक्षों से एक-एक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा के राजेंद्र नगर निवासी राहुल कुमार और आदित्य कुमार शामिल हैं।

बताया गया है कि बच्चों को लेकर दोनों पक्ष में बहस हुई और बहस मारपीट में तब्दील हो गई। पुलिस मामले में दोनों पक्षों के एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत पर मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज करते हुए एक-एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लिखित शिकायत में गुड़िया देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट और छेड़खानी का आरोप महेश कुमार साह एवं उसके बेटे राहुल कुमार लगाया।

दूसरे पक्ष से महेश कुमार साह ने मुकेश कुमार, गुड़िया देवी और आदित्य कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Share This Article