Homeझारखंडरांची में सुबह 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का...

रांची में सुबह 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित, 2 हजार पुलिसकर्मी की हुई तैनाती

Published on

spot_img

रांची: प्रकृति के पर्व सरहुल पर सोमवार को निकलने वाली शोभायात्रा पर राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक रांची शहरी क्षेत्र में चार अप्रैल को सुबह छह से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सरहुल के मौके पर सोमवार को रांची के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर जिले भर में दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

मेन रोड, सिरमटोली स्थित मुख्य आयोजन स्थल के आसपास ड्रोन कैमरे से निगहबानी की जाएगी। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सभी थानों को विशेष सतर्कता का निर्देश दिया गया है।

सभी थानों की पुलिस अलर्ट

सभी थानों की पुलिस अलर्ट है। थानों में क्यूआरटी की भी तैनाती की गई है, जो आपात स्थिति में हरकत में आएंगे।

शहरी इलाकों में सिटी एसपी सौरभ और ग्रामीण इलाकों में एसपी नौशाद आलम खुद सुरक्षा की मानिटरिंग करेंगे। डीएसपी और थानेदारों को सुबह से ही सरना स्थल और जुलूस के मार्गों पर गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है। जुलूस में उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप ही जुलूस निकाली जाएगी। इसका उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सरहुल की प्रतिनियुक्ति में लगे पुलिसकर्मियों को उनकी प्रतिनियुक्ति स्थल पर भेज दिया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा काे लेकर भी विशेष तैयारी

महिलाओं की सुरक्षा काे लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

छेड़छाड़ करने वालों को तुरंत पुलिस गिरफ्तार करेगी। उन्हें जेल भेजा जाएगा। रांची के मेन रोड से लेकर सिरमटोली स्थित मुख्य आयोजन स्थल पर विशेष निगरानी की जाएगी।

सीसीटीवी से भी नजर

पूरे जुलूस के दौरान सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में विशेष तौर पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इनके जिम्मे असामाजिक तत्वों को चिह्नित करना होगा। कैमरे में संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...