जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम हरियाणा से हार गई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम फाइनल मैच में रविवार को हरियाणा से हार गई। यह जानकारी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि काकीनाडा में 25 मार्च से तीन अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम फाइनल मैच में हॉकी हरियाणा से 2-0 गोल से पराजित हो गई। पराजित होने के बाद टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि झारखंड टीम विगत एक दशक से हर वर्ष पदक जीत रही है। वर्ष 2022 में रजत, 2021 में रजत, 2019 में स्वर्ण, 2018 में स्वर्ण, 2017 में कांस्य, 2016 में कांस्य, 2015 में रजत, 2014 में कांस्य और 2013 कांस्य पदक जीते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड टीम में रश्मि होरो,रोपनी कुमारी, काजल बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू , किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा आदि शामिल हैं। झारखंड की टीम को उपविजेता होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, माइकल लाल, अशोक भगत, असरिटा लकड़ा आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Share This Article