भाजपा बताये कि क्या वजह है कि दो साल से खाने के तेल का दाम 200 रुपये है?: मोहन प्रकाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि देश अनियंत्रित महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन के दौर से गुजर रहा है। ये लूट देश के लोगों की हो रही है।

यह लूट देश की सरकार के द्वारा हो रही है। महंगाई पहले भी होती थी। यूपीए सरकार में भी हुई लेकिन महीने दो महीने में इंटरवीन करके राहत पहुंचाने का काम किया गया लेकिन जो मौजूदा सरकार है वह गैर जवाबदेह और अपारदर्शी है। मोहन प्रकाश बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दवाओं की क़ीमत बढ़ा दी गयी और सरकार चुप है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तरफ से महंगाई की चोट पर कुछ नहीं बोला गया। भाजपा बताये कि क्या वजह है कि दो साल से खाने के तेल का दाम 200 रुपये है। आज उन्हें बताना चाहिए कि आखिर महंगाई इतनी क्यों बढ़ रही है।

भाजपा ने महंगाई को इवेंट बना दिया है। आज पूरा देश महंगाई से परेशान है। उन्होंने भाजपा की जीत को लूट का लाइसेन्स करार दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को आर्थिक गुलामी की और धकेल रही है। महंगाई के नाम पर पूरे देश में लूट मची हुई है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार त्रस्त है।

नये साल में देश पर 1,25,407.20 करोड़ का बोझ डाल दिया। गरीब जिन चीजों को इस्तेमाल कर रहे उन सभी चीजों के दाम बढ़ा दीं गयीं। दवाओं की क़ीमत बढ़ा दी गयी और सरकार चुप है।

प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article