राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: व्यवहार न्यायालय खूंटी परिसर में आगामी 14 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियो को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में डालसा के सभागार में बैठकका आयोजन कियास गया। बेठक में सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है, वह भी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने मामलों का निष्पादन करा सकेंगे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोगों से अपील की है कि अपने-अपने मामले के निष्पादन लिए व्यवहार न्यायालय में अवश्य पहुंचे और न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करायें।

Share This Article