मेयर आशा लकड़ा ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने बुधवार को रांची नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्ड-53 एवं 31 में दो योजनाओं का शिलान्यास किया।

इन योजनाओं के तहत वार्ड-53 स्थित बसारगढ़ हटिया में रोड नंबर-14 में 8,90280 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा।

इसी तरह वार्ड-31 स्थित हेहल देवी मंडप रोड में 9,90,000 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा।

रांची नगर निगम जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है

इस अवसर पर मेयर ने रांची नगर निगम के अधिकारी एवं संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय लोगों से कहा कि रांची नगर निगम जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि रांची शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद निर्मला गाड़ी, अशोक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article