पलामू में व्यवसायी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पास एनएच 98 किनारे अवस्थित प्रिंस ढाबा नामक होटल के पीछे शेड से एक व्यवसायी पप्पू शौंडिक (40) का शव मिला है। शव का पैर बंधा हुआ था।

पप्पू शौंडिक बुधवार सुबह 11.30 बजे से ही लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ था। बुधवार की देर शाम उनका शव मिला। पुलिस जांच में जुट गई है।

उधर, शव को देखते ही लोगों ने व्यवसायी की हत्या का आरोप लगाते हुए एनएच 98 को जाम कर दिया।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Share This Article