सरायकेला : आदित्यपुर में 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ इमरान गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुस्लिम बस्ती के एच रोड से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार कारोबारी का नाम इमरान अहमद है, जो जमशेदपुर के अज़ादनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 58 पुड़िया बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है।

इसी क्रम में पुलिस ने इमरान को दबोच लिया

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि उन्हें मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी।

उसके बाद एक टीम गठित कर एच रोड स्थित इमामबाड़ा के समीप छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर कुछ युवक वहां से भागने लगे।

इसी क्रम में पुलिस ने इमरान को दबोच लिया। तालाशी के क्रम में उसके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

Share This Article