कांग्रेस को मजबूत करने के प्रशांत किशोर ने सोनिया और वरिष्ठ नेताओं की बैठक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने वर्ष 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर एक प्रेजेंटेशन देकर पार्टी को मजबूत करने का खाका पेश किया।

सूत्रों के मुताबिक, किशोर ने सोनिया और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में वर्ष 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के समक्ष 370 से 400 सीटों का लक्ष्य रखने पर जोर दिया।

उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में राज्यवार कांग्रेस की स्थिति, मत प्रतिशत का आंकड़ा पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जहां पार्टी कमजोर हैं, वहां समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन कर उतरे।

जिस राज्य में पार्टी की स्थिति ठीक है वहां दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराने अथवा छोटे दलों का विलय करने की संभावनाओं पर जोर दे।

कांग्रेस को मजबूत करने का खाका पेश किया

 

शनिवार को सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर गई यह बैठक पुर्वनियोजित नहीं थी। सोनिया के आकस्मिक बुलावे पर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए।

प्रशांत किशोर ने इन नेताओं के सामने कांग्रेस को मजबूत करने का खाका पेश किया।

अपने प्रेजेंटेशन में उन्होंने राज्यवार कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और उसको सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने एक टीम गठित करने की भी सलाह दी।

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रशांत किशोर ने वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर प्रेजेंटेशन दिया।

उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा ।

Share This Article