सिल्ली में हुए सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, तीन घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राहे ओपी थाना क्षेत्र के राहे-सिल्ली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक चौदह वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। खबर लिखने तक प्रशासन से कोई घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

शुक्रवार की रात करीब एक बजे बालू लदा एक हाइवा और एक ऑटो में टक्कर हुई। इस हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए।

घायलों को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया। इनमें से एक चौदह वर्षीय किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य सभी इलाजरत हैं।

ऑटो में सवार सभी चारों लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए

किशोर की मौत की खबर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटांगदाग के सामने सिल्ली-राहे मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि घायल का बेहतर इलाज तथा परिवार को भरण पोषण के लिए वित्तीय सहायता दी जाए। साथ ही राहे-सिल्ली सड़क पर बालू के अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ठुगरुडीह गांव का रामु महतो अपनी पत्नी दुर्गा देवी और अपने बेटों नील और नल के साथ सामाजिक कार्यक्रम में दोकाद गये थे।

कार्यक्रम से घर लौट रहे थे कि कोटांगदाग के सामने यह हादसा हो गया। हादसे में दोनों वाहन पलट गए, जिससे ऑटो में सवार सभी चारों लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें इलाज के दौरान 14 वर्षीय नील महतो की मौत हो गई।

Share This Article