रांची स्मार्ट सिटी को मिला इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत सरकार के केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने रांची स्मार्ट सिटी को इनफॉरमेशन शेयरिंग एंड एनालाइसिस सेंटर (आईएसएसी) अवार्ड के तहत स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया है।

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गुजरात के सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाले स्मार्ट सिटी स्मार्ट अर्बनाइजेशन कांक्लेव में रांची को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पहले भाग में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ विभागीय सचिव मनोज जोशी अन्य केंद्रीय मंत्री और गुजरात सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे।रांची स्मार्ट सिटी को यह अवार्ड इसके बेहतर कार्य कुशलता, वित्तीय प्रबंधन एवं उपयोगिता के एवज में मिला है।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में झारखंड राज्यों की श्रेणी में दूसरे पायदान पर है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कई बार रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रशंसा भी की है।

विनय कुमार चौबे ने रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दिया है

इसके साथ ही उन्होंने रांची और झारखंड के लोगों को पूर्व में आश्वस्त भी किया है कि स्मार्ट सिटी रांची जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित होगी और इसके विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन और दिशा निर्देश रांची स्मार्ट सिटी को प्राप्त होते रहता है।

झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान रांची के लोगों के लिए गर्व की बात है।

इस सम्मान के बाद रांची स्मार्ट सिटी की टीम और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेगी। रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने भी स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दिया है।

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने खुद सूरत पहुंच कर यह सम्मान प्राप्त किया। इस मौके पर कारपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार, पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक कमल शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article