Latest NewsUncategorizedJahangirpuri Violence : दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को शुरूआती रिपोर्ट सौंपी

Jahangirpuri Violence : दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को शुरूआती रिपोर्ट सौंपी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अपनी जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक रिपोर्ट में पूरी घटना और दिल्ली पुलिस ने जो कार्रवाई की है उस पर प्रकाश डाला है।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपित के खिलाफ आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया ताकि मामले की बड़े पैमाने पर जांच की जा सके।

सूत्र के मुताबिक रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि स्थिति को भड़काने के लिए कट्टरपंथी इस्लामी संगठन की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को यहां जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सोमवार को दिए थे।

गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई थी। गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को बताया कि हिंसा मामले में अब तक दो समुदायों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गयी है और इसके लिए 14 टीमें बनाई गयी हैं। दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा था कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में अब तक दोनों समुदायों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि उन्होंने इन दावों का खंडन किया कि हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद में भगवा झंडे फहराने का प्रयास किया गया था।

अस्थाना ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जोर देकर कहा कि हिंसक झड़पों में शामिल लोगों को वर्ग, पंथ या धर्म के आधार पर बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...