रांची में बाल विवाह रोकने को सामाजिक संगठनों ने ली शपथ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के रोकथाम के लिए कई सामाजिक संगठनों ने मौके पर शपथ ली।

इस अवसर पर यूनिसेफ झारखंड की चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विवाह अब सिर्फ एक वर्ग के लोगों तक सीमित नहीं रह गया है।

किशोर-किशोरियों में भाग कर विवाह करने के प्रचलन बढ़ने के कारण यह अब हर वर्ग की समस्या हो गयी है। समय से पहले गर्भावस्था बहुत ज्यादा संख्या में पाई जा रही है। इससे निपटना अब जरूरी हो गया है।

अजय नाथ शाहदेव ने अभियान को जरूरी बताते हुए सरकार और विपक्ष की भूमिका पर विचार रखा। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रतिज्ञा संस्था के को-फाउंडर चंदन सिंह ने बाल विवाह के खिलाफ संस्था के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में जागो फाउंडेशन, सृजन फाउंडेशन, फिया, सहयोगिनी, लोक जागृति केंद्र, सिनी, एनडीडब्लूएम, चाइल्ड लाइन, पीपल फोर चेंज संस्था के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

Share This Article