पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा शेख सज्जाद आतंकी घोषित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को सज्जाद 2018 में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या का आरोपित कश्मीरी शेख सज्जाद उर्फ सज्जाद गुल को आतंकवादी घोषित कर दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) के तहत लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह के सदस्य श्रीनगर के निवासी सज्जाद को आतंकवादी घोषित किया है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सज्जाद लश्कर-ए-तैयबा के लिए जम्मू-कश्मीर में युवाओं को भर्ती करने का काम करता रहा है। साथ ही वह आतंकी फंडिंग में भी शामिल रहा है। उस पर 2018 में पत्रकारों और दो सुरक्षाबलों की हत्या करने का आरोप है।

Share This Article