रांची में कार ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रातू थाना क्षेत्र स्थित कचरा डंपिंग यार्ड झिरी के पास एक कार ने गुरुवार को कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार में बैठे तीन लोग घायल हो गये।

आनन फानन में घायलों को हेल्थ केयर सेंटर, तिलता ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रमोद त्रिपाठी और एन तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया, जबकि दुर्घटना में घायल कामनी कुमारी का हाथ टूटा हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हुए है। दो को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया। जबकि एक महिला का हाथ टूटा है।

Share This Article