HomeविदेशZelensky ने Ukraine के लिए स्पेन, डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ सहायता...

Zelensky ने Ukraine के लिए स्पेन, डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ सहायता पर चर्चा की

Published on

spot_img

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की (Zelensky ) ने स्पेन के प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज और डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ यूक्रेन के लिए सहायता पर चर्चा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा, यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को एक बैठक में पार्टियों ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने, यूरोपीय संघ (ईयू) में यूक्रेन के एकीकरण का समर्थन करने और संघर्ष के बाद की रिकवरी के मुद्दों पर बात की।

इस वार्ता के बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन स्पेन और डेनमार्क की सैन्य और वित्तीय सहायता पर भरोसा कर रहा है।

उन्होंने कहा, यूक्रेन की जरूरतों के बारे में सभी को बताया गया है। हम उनसे त्वरित सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।

सांचेज ने कहा कि स्पेन ने यूरोपीय शांति कोष में 12 करोड़ यूरो (लगभग 13 करोड़ डॉलर) का योगदान दिया है और यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता में 3.1 करोड़ यूरो (लगभग 3.36 करोड़ डॉलर) दिए हैं।

सांचेज ने कहा कि इसके अलावा, स्पेन ने यूक्रेन के लिए करीब 200 टन गोला-बारूद और अन्य सामग्री भेजी है। उन्होंने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ की सदस्यता के रास्ते में यूक्रेन का पूरा समर्थन करेगा।

इस बीच, फ्रेडरिकसन ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से डेनमार्क ने यूक्रेन को पर्याप्त राजनीतिक, वित्तीय और प्रतिबंध सहायता प्रदान की है।

उन्होंने कहा, यूरोपीय संघ और वैश्विक भागीदारों ने रूस पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं और साथ में हम और भी अधिक करेंगे।

फ्रेडरिकसेन ने यह भी घोषणा की है कि डेनमार्क यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर मायकोलाइव के संघर्ष के बाद की रिकवरी में भाग लेने के लिए तैयार है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...