रांची कांटाटोली में तेज रफ्तार ऑटो ने महिला को मारी टक्कर, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली (Kantatoli) में तेज रफ्तार ऑटो ने मंगलवार को एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

बताया गया है कि महिला मंगलवार सुबह कांटा टोली चौक के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पायी। इस वजह से महिला की मौत हो गई।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Share This Article