धनबाद में दर्दनाक हादसा, कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: गोविंदपुर (Govindpur) मुख्य मार्ग स्थित गादी टुंडी के पास तीव्र मोड़ पर मंगलवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि गादी टुंडी स्थित बनर्जी टोला के समीप तीखे मोड़ पर गिरिडीह से गोविंदपुर की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।

मरने वालों में पांच वर्षीय बच्ची एवं 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं

कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत एसएनएमएमसीएच में हो गई जबकि दो अन्य की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर मरने वालों में पांच वर्षीय बच्ची एवं 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा।

बताया जा रहा है कि ये लोग गिरिडीह के शास्त्री नगर से एक शादी समारोह में शामिल होने झरिया जा रहे थे।

Share This Article