Homeझारखंडरांची को दिल्ली हाट के तर्ज पर बनाए जाने की तैयारी, CM...

रांची को दिल्ली हाट के तर्ज पर बनाए जाने की तैयारी, CM हेमंत ने कहा- निर्माण कार्य तय समय सीमा में करें पूरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में लगभग पांच वर्षो से बंद पड़े अर्बन हाट रांची के री-कंस्ट्रक्शन मास्टर प्लान की पीपीटी प्रेजेंटेशन रखी गई। नगर निगम रांची द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण दी गई।

पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अवगत कराया गया कि अर्बन हाट रांची का निर्माण कार्य 30 अगस्त, 2016 को प्रारंभ हुआ था लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य लगभग पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ा था।

वर्तमान सरकार के निर्देशानुसार अर्बन हाट रांची का री-कंस्ट्रक्शन कार्य प्रारंभ करने की योजना है। इस निमित्त नगर निगम रांची द्वारा री-कंस्ट्रक्शन मास्टर प्लान ऑफ अर्बन हाट तैयार कर ली गई है।

अर्बन हाट रांची का निर्माण कार्य एक तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अर्बन हाट रांची के निर्माण के लिए पहले से ही 10 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।

नए मास्टर प्लान के तहत अर्बन हाट रांची को दिल्ली हाट के तर्ज पर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पीपीटी प्रेजेंटेशन देखते हुए निर्देश दिया कि अर्बन हाट रांची में राज्य के क्षेत्रीय हस्तकला सहित विभिन्न कारीगरों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

मौके पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम रांची के अधिकारियों को अर्बन हाट निर्माण कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्बन हाट रांची का निर्माण कार्य एक तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...