रामगढ़ में नाबालिग लड़की नेपरिवार वालों पर लगाया जबरन शादी कराने का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले की बरकाकाना ओपी में एक 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार को थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई कि उसे जबरन शादी (Wedding)से रोका जाए।

हेहल गांव स्थित मल्हार कॉलोनी में रहने वाली अंजली पढ़ाई करना चाहती है लेकिन उसकी जबरन शादी कराई जा रहा है।

उसने बताया कि माता-पिता की मौत होने के बाद वह अनाथ हो गई। मल्हार कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उसका पालन पोषण किया।

भागकर हेहल पहुंच कर लोगों से आप बीती बताई गई

रिश्ते में लगने वाली बहन किरण देवी ने तेनुघाट थाना के अंतर्गत खखंडा ले जाकर अधिक उम्र के कुजू निवासी राजू बिरहोर नामक युवक से विवाह करवाने का प्रयास किया।

इस दौरान राजू बिरहोर के साथ छेका भी कर युवक का घर भेज दिया गया। वह भागकर हेहल पहुंच कर लोगों से आप बीती बताई गई।

बरकाकाना ओपी पुलिस ने उसके परिजनों को ओपी में बुलाकर कानून की जानकारी दी। इसके बाद लिखित रूप से पालनकर्ता महिला को युवती की देखभाल व पढ़ाई करवाई जाने को लेकर सौंप दी गई है।

Share This Article