रांची रिम्स में इलाज कराने आया कैदी चकमा देकर हुआ फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के रिम्स (Rims) में इलाज कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को फरार हो गया।

फरार कैदी का नाम वसीर बताया गया है। उसे हजारीबाग के पेलावल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हजारीबाग पुलिस इलाज के लिए रिम्स लेकर आई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद वसीर को रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज करवाने के लिए लाया गया था।

इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है।

बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि वसीर की तलाश की जा रही है। रिम्स में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Share This Article