हॉकी झारखंड में अब नहीं होंगे आजीवन सदस्य, जानें बैठक में लिए गए फैसले

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हॉकी झारखंड का प्रथम विशेष आम सभा रविवार को रांची के मोराबादी स्थित मराम गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई।

इसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं हॉकी झारखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि आम सभा में निर्धारित एजेंटों पर चर्चा-परिचर्चा की गई और सर्वप्रथम पिछले वर्ष पांच सितंबर 2021 को वार्षिक आमसभा के निर्णय को पास किया गया।

दूसरा निर्णय हॉकी झारखंड में अब आजीवन सदस्य नहीं होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से हॉकी झारखंड में पूर्व से सभी आजीवन सदस्यता के पद एवं वरीय उपाध्यक्ष के पद को समाप्त करने (विलोपित) का निर्णय हुआ है।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि हॉकी इंडिया की नियमावली के अनुसार किसी भी राज्य इकाई में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं तीन कार्यकारिणी सदस्य रखने का नियमावली बना है लेकिन हॉकी झारखंड में अभी काफी सदस्य हैं।

सभी 24 जिलों की टीमों की उपस्थिति अनिवार्य

यदि आप लोगों का निर्णय होगा तो हॉकी इंडिया के ही नियमावली के अनुसार हॉकी झारखंड का भी कमेटी हम लोग बना सकते हैं।

इस पर सभी लोगों ने सहमति जताते हुए हॉकी इंडिया के ही आधार पर हॉकी झारखंड का भी कमेटी बनाने का निर्णय किया।

भोला नाथ सिंह ने कहा कि कुछ माह बाद ही झारखंड सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इसमें सभी 24 जिलों की टीमों की उपस्थिति अनिवार्य है। जो जिला की टीम नहीं आएगी वह अपना निर्णय खुद कर लें कि उन्हें क्या करना है।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कांत प्रसाद, महासचिव विजय शंकर आदि उपस्थित थे।

Share This Article